Home छत्तीसगढ़ कान्देश्वर धाम कांदाडोंगर में विहिप-बजरंग दल की जिला टोली की बैठक संपन्न

कान्देश्वर धाम कांदाडोंगर में विहिप-बजरंग दल की जिला टोली की बैठक संपन्न

0

 

देवभोग :- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला टोली की महत्वपूर्ण बैठक कान्देश्वर धाम कांदाडोंगर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस जिले में 38 स्थानों पर संपन्न

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर 4 सितंबर से 11 सितंबर के मध्य गरियाबंद जिले के सभी प्रखंडों एवं जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलेभर में कुल 38 स्थानों पर विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न कराया गया।गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर एवं देवभोग सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं खंडों में कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए। इन सभी कार्यक्रमों की प्रखंडवार समीक्षा बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश निर्मलकर द्वारा की गई, जिसके बाद जिला मंत्री श्री विकास उपाध्याय ने प्राप्त प्रखंड वार जानकारी को संकलित कर जिला टोली के सभी सदस्यों को अवगत कराया।

बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रमों की प्रखंडवार समीक्षा के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श किया गया।बैठक में प्रांत द्वारा दिए गए निर्देशों एवं आगामी कार्ययोजना के अनुरूप संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।बैठक में जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश निर्मलकर, जिला उपाध्यक्ष श्री सुभाष दौरा, जिला मंत्री श्री विकास उपाध्याय, जिला संयोजक श्री मोहित साहू, जिला सहमंत्री श्री सुरेश साहू, सह संयोजक श्री लक्ष्य शर्मा, सह संयोजक श्री आकाश प्रधान एवं धर्म प्रसार प्रमुख श्री अमन शर्मा सहित जिला टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here