Home छत्तीसगढ़ गणेश दर्शन के लिए निकले BJP पार्षद का पीछा, बीच रास्ते कार...

गणेश दर्शन के लिए निकले BJP पार्षद का पीछा, बीच रास्ते कार पर बरसाए पत्थर; 2 गिरफ्तार

0

रायपुर : राजधानी रायपुर में भाजपा पार्षद की कार पर पत्थर मारकर कांच तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पार्षद अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

गणेश दर्शन के लिए निकले थे पार्षद

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात भाजपा पार्षद और जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर परिवार के साथ गणेश दर्शन के लिए निकले थे।

इसी दौरान दो बाइक सवारों ने उनका पीछा किया। बताया जा रहा है कि बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास बाइक सवारों ने पार्षद की कार को रुकवाया और पत्थर मारकर कार का कांच तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

बाइक चलाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले आमापारा इलाके में बाइक चलाने को लेकर पार्षद प्रीतम ठाकुर और दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद दोनों युवकों ने पार्षद की कार का पीछा किया और बाद में उस पर पत्थर से हमला किया।

हालांकि घटना के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

समर्थकों के साथ थाने पहुंचे पार्षद

कार पर हमला होने के बाद प्रीतम ठाकुर अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

– आदित्य सिंह ठाकुर (22 वर्ष), पिता प्रताप सिंह ठाकुर, निवासी खो-खो पारा
– कृष यादव (19 वर्ष), पिता स्व. अरुण यादव, निवासी खो-खो पारा

के रूप में हुई है।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और विवाद की पूरी कड़ी को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here