Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान: सांसद कमलेश जांगड़े आंगनबाड़ी केंद्र खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी...

सेवा संकल्प अभियान: सांसद कमलेश जांगड़े आंगनबाड़ी केंद्र खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी में हुई शामिल

0

पहले दिन 140 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आयोजन, सांसद, कलेक्टर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्रो का किया भ्रमण

सक्ती  :  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश, प्रदेश सहित जिले में 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा, आँगनबाड़ी सम्मान एवं मातृसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सक्ती जिले मे आज से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई आज आंगन मिलन सेवा, आँगनबाड़ी सम्मान एवं मातृसंवाद कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े अंगनबाडी केंद्र खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी में शामिल हुई। आज पहले दिन जिले के 140 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर आंगनबाड़ी केंद्रों को उत्सवमय वातावरण में सजाया गया। आज आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के शुभारंभ पर सांसद, कलेक्टर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्रो का भ्रमण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर बच्चों एवं आंगनबाड़ी हितग्राहियों को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों की गतिविधियों, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया।आंगनबाड़ी केंद्रों को रंगोली, आकर्षक सजावट एवं स्थानीय परिवेश से जुड़ी सामग्री से सजाया गया था। केंद्रों में स्वस्थ एवं पौष्टिक थाली के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े आज अंगनबाडी केंद्र खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी मे पहुची। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुत ही अच्छा कार्यक्रम जिले के आंगनबाड़ी केंद्रो मे हो रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रो मे आने और क्षेत्र की महिलाओ से मिलने पर पता चल रहा की जमीनी स्तर पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित अच्छी अच्छी योजनाओ से लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे हमारा देश प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज देश की महिलाए हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सांसद ने कहा कि जिले की कलेक्टर भी एक महिला है, महिला विभाग अंतर्गत पर्यवेक्षक भी महिला है मै स्वयं भी एक महिला हु, सभी महिलाए हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा की महिलाए सजगता से काम करे और अपने घर परिवार समाज का नाम रोशन करे।

सांसद ने कहा की हमे छत्तीसगढ़ी के साथ साथ आज इंग्लिश भी सीखना जरूरी है जिसे जिले के अंगनबाडी केंद्र मे छोटे छोटे बच्चो को अभी से ही सिखाया जा रहा है। जो बहुत ही सराहनीय है। सांसद ने कहा की केंद्र और राज्य सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाए चला रही है। आप सभी जगरूकतापूर्वक इन योजनाओ का लाभ ले। सांसद ने इस आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सभी बच्चो और उनके पालको को बधाई और शुभकामनाएं दी।सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में आँगनबाडी केंद्र खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी मे छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर ढंग से पोयम, नंबर्स और गिनती सुनाई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रो में गर्भवती माताओ का गोद भराई कार्यक्रम और शिशुवती माताओ को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सांसद द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को पेंसिल, पेन, कॉपी व रबर भी भेंट किया गया जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। सांसद श्रीमती जांगड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रो के कार्यकर्ता व सहायिका को भी बेहतर कार्य करने के लिए श्रीफल भेटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी सुधाकर बोदले, आँगनबाड़ी पर्यवेक्षक सुश्री तान्या सिंह, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आदि उपस्थित थे।

आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता और सहायिका ने सांसद को भेंट की पौष्टिक आहार
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता और सहायिका ने सांसद को पौष्टिक आहार की पैकेट भेंट की। जिस पर सांसद ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन शैली में पौष्टिक खाद्य सामग्री को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं गुड़ चना मूंगफली व फल जैसे सस्ते व सहज उपलब्ध पौष्टिक आहार को लेती है जिससे उनका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है उन्होंने सभी महिलाओं व अन्य सभी को अपने जीवन में पौष्टिक आहार को अपनाने प्रेरित किया।

हितग्राहियों ने कहा आंगनबाड़ी से मिल रहा बच्चों और माताओं को सहारा

कार्यक्रम में सम्मानित श्रीमती लीला जयसवाल, शकुंतला केवट, अनिता कांत आदि ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिल रही हैं। गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को भी समय-समय पर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त होती है। आंगन मिलन जैसे आयोजन से उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ाव और अपनत्व का अनुभव हुआ।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी हमारे बच्चों के लिए सीखने और पोषण पाने का महत्वपूर्ण स्थान है। आज बच्चों के साथ गीत, खेल और गतिविधियों में सभी को शामिल होते देखकर बहुत अच्छा लगा। हितग्राहियों के सम्मान से सभी में उत्साह दिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here