Home छत्तीसगढ़ महासमुंद जनपद को मिली 6 करोड़ 30 लाख की सौगात, उपाध्यक्ष हुलसी...

महासमुंद जनपद को मिली 6 करोड़ 30 लाख की सौगात, उपाध्यक्ष हुलसी ने जताया आभार

0

बीबीजी राम जी के तहत 105 ग्राम पंचायतों में अनेक विकास कार्य स्वीकृत

महासमुंद :  जनपद पंचायत महासमुंद क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 6 करोड़ 30 लाख 599 हजार रुपये की बड़ी सौगात मिली है। बीबीजीराम जी के तहत जनपद पंचायत की 105 ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत कार्यों में पेयजल एवं स्वच्छता, बालिका शौचालय निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, मुक्तिधाम में शेड निर्माण, प्रतीक्षालय निर्माण, सोखपिट निर्माण, जल संचयन एवं तालाब निर्माण, वृक्षारोपण, सामुदायिक नाली निर्माण सहित ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती, जल संरक्षण को बढ़ावा, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण अधोसंरचना का विस्तार होगा। साथ ही गांवों में आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं का विकास भी होगा। महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर ने इस बड़ी स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रीमती हुलसी चंद्राकर ने बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी समस्याओं को वर्चुअल बैठक के माध्यम से पंचायत मंत्री विजय शर्मा के समक्ष रखा गया था। ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को देखते हुए इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि 105 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत ये कार्य गांवों के विकास को नई गति देंगे। पेयजल, जल संचयन, स्वच्छता, तालाब, वृक्षारोपण एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। श्रीमती हुलसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत मंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनसेवा और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्चुअल कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, जनपद सीइओ पंचराम धृतलहरे सहित संबंधित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here