Home छत्तीसगढ़ सांसद की उपस्थिति में जोरवा आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा...

सांसद की उपस्थिति में जोरवा आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

0

पोषण, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

सक्ती :  जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में नगर पंचायत अड़भार के जोरवा अंबेडकर पारा आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु देखभाल तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता जूदेव, ग्राम सरपंच, परियोजना अधिकारी श्रीमती श्याम कंवर, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता कुर्रे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महिलाएं, बच्चे एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को बच्चों एवं महिलाओं के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम के दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा, पोषण पेटी एवं सुपोषण थाली का प्रदर्शन, स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता तथा ECCE गतिविधियों के अंतर्गत शैक्षणिक सामग्री एवं खिलौनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने योजनाओं से प्राप्त लाभ और अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नए हितग्राहियों के आवेदन भी भरवाए गए।

इस अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं के लिए खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण एवं पोषण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। वहीं, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने एवं बच्चों के पोषण में करने वाली माताओं को भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here