सक्ती: भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कात्रे नगर के पावन परिसर में आगामी 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। इस वृहद धार्मिक अनुष्ठान की पूर्व तैयारियों एवं कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से कात्रे नगर परिसर में सर्वसमाज की मातृशक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।यह बैठक किसी वर्ग विशेष तक सीमित न रहकर समाज के सभी वर्गों का साझा मंच बनी। इसमें जांजगीर-चांपा, सक्ती और कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों तथा हर समाज से जुड़ी मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इसके साथ ही संस्था में कार्यरत सदस्य और अन्य सहयोगी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भगवताचार्य राजेंद्र शर्मा जी महाराज , संस्था के सचिव एवं वरिष्ठ प्रचारक सुधीर देव जी तथा संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी जी गरिमामयी उपस्थिति में मंचासीन रहे।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण में मातृशक्ति की भूमिका सदैव सर्वोपरि रही है। जब समाज के हर वर्ग की माताएं-बहनें एकजुट होकर किसी पुनीत कार्य का बीड़ा उठाती हैं, तो वह आयोजन स्वतः ही अभूतपूर्व रूप से सफल और प्रेरणादायी बन जाता है।
बैठक में 27 नवंबर से प्रारंभ होने वाले सात दिवसीय भागवत कथा अनुष्ठान से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके तहत कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, श्रद्धालुओं के आवास-प्रसाद एवं अनुशासन व्यवस्था को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई तथा सर्वसमाज की मातृशक्तियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं गरिमामय मंच संचालन लोमस राम साहू जी द्वारा किया गया एवं घनश्याम तिवारी एवं अमित गोरहा उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से विद्या महंत, सुमित्रा पटेल, रूपा डडसेना, पद्मा सिंह, किरण तिवारी, कु. सविता कुम्हार, श्रीमती चेतन चौधरी, श्रीमती प्रीति निर्मलकर, श्रीमती बसंत सिंह, डॉ. धनेश्वरी जागृति, प्रगति डडसेना, तृप्ती डडसेना, सरिता, सुरभि तिवारी, जया जायसवाल, गोमती कर्ष, निर्मला कश्यप, लता देवी निर्मलकर, अस्मिता मिश्रा, रुचि चन्द्रा, सरस्वती गबेल, कु. वैष्णवी, मंजूषा पाटले, अमृता पाण्डेय, सुनीता सोनसरे, अवन्तिका साहू, राजिता चौहान, डॉ. लक्ष्मी प्रियम स्वर्णकार, सुशीला पटेल, शालिनी गुप्ता, दुर्गानिशा देवांगन, आरती देवांगन, संगीता गुप्ता, रेणुका देवांगन, कालिन्दी देवांगन, शान्ती देवांगन, महेश्वरी देवांगन, उषा देवांगन, कामिनी देवांगन, इंजी. सत्यलता आनंदमयी, श्रीमती पूनम राठौर, श्रीमती रजनी साहू, श्रीमती उमा सोनी, मनीषा गोपाल, मिथिलेश यादव, अधि. प्रतिभा डेहरे, कविता देवांगन, श्रीमती अनुराधा शुक्ला, सुश्री आशा साव राठौर, श्रीमती उषा राठौर, श्रीमती ममता जायसवाल, श्रीमती मोहन कुमारी, श्रीमती सुप्रिया शुक्ला, गीता-प्रदीप पाणिकर, हीरा पटेल, ममता यादव, सुश्री सुशीला सिंह एवं कल्याणी साहू सहित लगभग 60 मातृशक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के अंत में सभी ने आगामी 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।




