Home छत्तीसगढ़ आंगनमिलन सेवा कार्यक्रम में पोषण और मातृ स्वास्थ्य पर संवाद

आंगनमिलन सेवा कार्यक्रम में पोषण और मातृ स्वास्थ्य पर संवाद

0

कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन का सम्मान, महिलाओं की खेल गतिविधियां और न्यौता भोज का आयोजन

कोरिया : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनमिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं, बच्चों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और ग्रामीणों की सहभागिता रही।

कुड़ेली आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन का सम्मान किया गया। इस दौरान ‘मेरी पौष्टिक थाली’ का प्रदर्शन, सफलता की कहानी का वाचन, न्यौता भोज, सुपोषण चौपाल तथा महिलाओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत निर्धारित थीम आधारित गतिविधियां भी कराई गईं।

ग्राम पंचायत बड़ेसाल्ही के आंगनबाड़ी केन्द्र नवापारा, रताजीपारा और साधनडांड में सरपंच एवं पंचों की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान से संबंधित कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर महिलाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।
सेक्टर भैसवार के ओदारी, नवापारा, अकालसराई, माझरपारा, भट्ठीपारा और जमतीकरा स्थित छह आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनमिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां अतिथियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का सम्मान किया गया। साथ ही मातृ संवाद, महिलाओं की खेल गतिविधियां और पोषण पर चर्चा आयोजित की गई। इस दौरान ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के संबंध में भी जानकारी दी गई।

सेक्टर रजौली के आंगनबाड़ी केन्द्र धनपुर में कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान, महिलाओं की खेल गतिविधि, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, न्यौता भोज और पौधरोपण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।

आंगनबाड़ी केन्द्र हथबर में डीपीओ एवं ग्राम पंचायत जमगहना की सरपंच की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिलाओं एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। मातृ संवाद, न्यौता भोज तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों का सम्मान किया गया।

इन कार्यक्रमों में पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा विभागीय योजनाओं से जुड़े विषयों पर संवाद के साथ सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here