Home क्रांइम दंतेवाड़ा: 24 घंटे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा: 24 घंटे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0

थाना फरसपाल क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : 26 सितंबर 2026 की रात करीब 11 बजे मिडकुलनार स्कूलपारा निवासी मुन्ना भोगामी अपने भाई पिसो भोगामी के घर गया। प्रातः कमरा बंद मिलने पर दरवाजा खुलवाने पर पिसो भोगामी की लाश गले में टंगिया के वार के निशानों के साथ मिली।प्रार्थी रंजीत भोगामी की रिपोर्ट पर थाना फरसपाल में अपराध क्रमांक 12/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना में आरोपी ने बताया कि पैसों के पुराने लेन-देन और जबरन कमरे में घुसने के विरोध को लेकर विवाद हुआ था। आवेश में आकर उसने टंगिया से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आकांक्षा ठाकुर एवं थाना प्रभारी एएसआई राजकुमार प्रधान के नेतृत्व में गठित टीम ने मुन्ना भोगामी (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here