एस एच अज़हर अमन पथ कुआकोंडा, दंतेवाड़ा : सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कुआकोंडा में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी, उपाध्यक्ष दीपिका भदौरिया, मंडल महामंत्री अभिषेक राठौर सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे, वहीं चित्रकला में रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, साथ ही सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को प्रतिभा दिखाने और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी समझने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में बीईओ प्रमोद भदौरिया, एबीईओ मनोज राठौर सहित शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




