एस एच अज़हर अमन पथ किरंदुल : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर 2 अक्टूबर शुक्रवार को मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल द्वारा गांधी-शास्त्री सर्वधर्म, समाज सद्भावना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम:
सुबह 8 बजे CISF चेक पोस्ट से सद्भावना प्रभात फेरी निकलेगी जो गांधी भवन पहुंचेगी। वहां ध्वजारोहण, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘एकता कलश’ होगा, जिसमें सभी समाजों के प्रतिनिधि एक-एक पुष्प अर्पित कर अनेकता में एकता का संदेश देंगे। इसके बाद सर्वधर्म सभा, मशाल प्रज्ज्वलन और समाज गौरव सम्मान समारोह होगा।
शाम 5 बजे स्वच्छता अभियान और बरगद, पीपल, नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा।
यूनियन ने NMDC प्रबंधन, नगर पालिका, प्रशासन, सभी सामाजिक-धार्मिक संगठनों और नगरवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।




