Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत छुरिया परियोजना में आंगन मिलन एवं मेगा...

सेवा संकल्प अभियान के तहत छुरिया परियोजना में आंगन मिलन एवं मेगा हेल्थ कैंप संपन्न

0

छुरिया :  सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना छुरिया-1 द्वारा विभिन्न सेक्टरों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम एवं छुरिया में विशेष ‘मेगा हेल्थ कैंप’ का आयोजन किया गया। खोभा (पेंड्रीडीह), कल्लूबंजारी, गैंदाटोला (जयसिंहटोला), साल्हेटोला एवं रंगीतोला सेक्टर में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।

मेगा हेल्थ कैंप में बाल संदर्भ सेवा के तहत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच की गई। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड पंजीयन-अद्यतन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। आंगन मिलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं नोनी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। हितग्राही माताओं के साथ ‘मातृ संवाद’ भी किया गया।

कार्यक्रम में ‘न्योता भोज’, पौष्टिक व्यंजन, फल-सब्जी प्रदर्शनी, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से पोषण जागरूकता का संदेश दिया गया। ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं सुपोषित बच्चों की माताओं का सम्मान किया गया। बच्चों के लिए ‘आलू दौड़’ प्रतियोगिता भी आयोजित कर शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती हेमिन साहू, भाजपा मंडल महामंत्री, सरपंच दुलचंद साहू सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों तक विभागीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here