खरोरा : खरोरा के इतिहास में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए अनिल सोनी का प्रयास मील का पत्थर साबित होने जा रहा है.हमारे नगर पंचायत खरोरा के युवाओं,खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी है!
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी के लगातार अथक प्रयास अब रंग लाई है.राज्य सरकार ने खरोरा के खेल परिदृश्य को बदलने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है.
शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत खरोरा (वार्ड क्रमांक 2) में खेल सुविधाओं के कायाकल्प के लिए ₹284.51 लाख (दो करोड़ चौरासी लाख इक्यावन हजार रुपये) की भारी-भरकम राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.
इस अभूतपूर्व सौगात के लिए श्री अनिल सोनी जी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी, सांसद श्री बृज मोहन अग्रवाल जी,विधायक श्री अनुज शर्मा जी, शासन-प्रशासन एवं नगर खरोरा वासी की ओर से सहृदय धन्यवाद आभार व्यक्त किया.




