Home छत्तीसगढ़ सियासी मतभेद के बीच दिखी सौहार्द की तस्वीर, किरण सिंह देव से...

सियासी मतभेद के बीच दिखी सौहार्द की तस्वीर, किरण सिंह देव से मिले दीपक बैज

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मतभेदों के बीच मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की एक मुलाकात चर्चा में रही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना।

मुलाकात के दौरान दीपक बैज ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। इस दौरान नेताओं के बीच स्वास्थ्य को लेकर बातचीत हुई।

सड़क हादसे में घायल हुए थे किरण सिंह देव

गौरतलब है कि 29 जुलाई को किरण सिंह देव परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी इनोवा आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई थी।

हादसे में किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया।

इलाज के बाद 23 सितंबर को लौटे छत्तीसगढ़

हादसे के बाद किरण सिंह देव का उपचार दिल्ली में ही चल रहा था। इलाज पूरा होने के बाद 23 सितंबर को वे छत्तीसगढ़ वापस लौटे। इसके बाद मंगलवार को दीपक बैज और मलकीत सिंह गेंदु ने उनके रायपुर स्थित आवास पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here