Home छत्तीसगढ़ भारतमाला-130 पर मुआवजे को लेकर हंगामा, पुरानी दर पर जमीन लेने का...

भारतमाला-130 पर मुआवजे को लेकर हंगामा, पुरानी दर पर जमीन लेने का आरोप

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ : धर्मजयगढ़ भारतमाला परियोजना-130 के तहत 114.410 से 121.450 किमी (लगभग 7.04 किमी) तक बनने वाली सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन पर पुरानी दरों पर जमीन छीनने की तैयारी का आरोप लगाया है।

किसानों का कहना है कि प्रशासन 2025 की पुरानी कलेक्टर गाइडलाइन से मुआवजा देना चाहता है, जबकि जिले में 20 फरवरी 2026 से नई पुनरीक्षित गाइडलाइन लागू है। भारतमाला की अधिसूचना राजपत्र में 17 फरवरी 2026 को छपी, पर स्थानीय अखबारों में इसका अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को हुआ। नियम के मुताबिक अखबार में अंतिम प्रकाशन की तारीख ही कट-ऑफ डेट होती है, इसलिए 21 फरवरी को नई गाइडलाइन लागू होने से मुआवजा नई दर पर ही मिलना चाहिए।

भू-स्वामियों ने एसडीएम सह भू-अर्जन अधिकारी धरमजयगढ़ को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने 8 सितंबर को जारी नोटिस को अपारदर्शी बताया। आरोप है कि नोटिस में न खसरा नंबर, न काटा जा रहा रकबा, न ही बाजार दर, गुणन कारक और 100% सोलेशियम की गणना शीट दी गई है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि बिना विस्तृत गणना पत्रक और सुनवाई के एकतरफा कार्रवाई हुई तो आंदोलन होगा। किसानों ने RFCTLARR Act 2013 की धारा 26, 30 के तहत 100% सोलेशियम और ब्याज की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here