अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ /धरमजयगढ़ : दीपावली त्यौहार के मद्देनजर धरमजयगढ़ में लगने वाली आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों पर प्रशासन ने कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।
कलेक्टर रायगढ़ के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ ने सभी पटाखा व्यवसायियों को चेतावनी दी है कि लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या है निर्देश –
– बिना वैध लाइसेंस के कोई भी पटाखा बिक्री नहीं कर सकेगा।
– दुकान में आग बुझाने के लिए पानी, रेत, अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य होगा।
– दो दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी रखनी होगी।
– दुकान पर “धूम्रपान निषेध” का बोर्ड लगाना होगा।
आने वाले दिनों में राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण किया जाएगा। जांच में कमी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त कर FIR तक की कार्रवाई की जाएगी।




