Home छत्तीसगढ़ तीन दिवसीय विभाग स्तरीय विज्ञान-गणित मेले का हुआ समापन, 383 भैया-बहनों ने...

तीन दिवसीय विभाग स्तरीय विज्ञान-गणित मेले का हुआ समापन, 383 भैया-बहनों ने लिया हिस्सा

0

विज्ञान मॉडल, प्रयोग, पत्रवाचन और प्रश्नमंच में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, तीन जिलों से पहुंचे प्रतिभागी

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ की योजना के अनुसार प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला राजिम विभाग का विभाग स्तरीय विज्ञान मेला एवं गणित मेला इस वर्ष 27 सितम्बर 2026 से 29 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया गया। तीन दिवसीय आयोजन में गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले से कुल 383 भैया-बहन एवं संरक्षण आचार्य/दीदी शामिल हुए।

विज्ञान एवं गणित मेले के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्श (मॉडल), पत्रवाचन, प्रश्नमंच, प्रयोग सहित अनेक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भैया-बहनों ने अलग-अलग वैज्ञानिक एवं गणितीय विषयों पर आधारित मॉडल तैयार कर अपनी रचनात्मकता, प्रयोगात्मक सोच और विषय की समझ का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री बलदेव सिंह हुंदल जी (सामाजिक कार्यकर्ता) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री सत्यप्रकाश मानिकपुरी जी (व्यवस्थापक) रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय लोकनाथ साहू जी ने की।

मेले को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए 12 आचार्य/दीदी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायकों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। तीन जिलों से पहुंचे विद्यार्थियों और आचार्यों की सहभागिता से पूरा आयोजन ज्ञान, प्रयोग और प्रतिस्पर्धा के उत्साह से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के वैज्ञानिक हैं। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और प्रयोगधर्मिता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन भविष्य में देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यही प्रतिभाएं आगे चलकर भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान देंगी।

तीन दिवसीय विज्ञान एवं गणित मेले के समापन अवसर पर माननीय व्यवस्थापक श्री सत्यप्रकाश मानिकपुरी जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त आचार्य दीदी का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here