Home छत्तीसगढ़ सिहावा शीतला शक्ति पीठ में नवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप जनपद...

सिहावा शीतला शक्ति पीठ में नवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप जनपद अध्यक्ष महेश गोटा बैठक में पहुंचे, समिति ने रखी किचन शेड की मांग

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर सिहावा स्थित शीतला शक्ति पीठ में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सजावट, प्रकाश व्यवस्था, पूजा सामग्री, प्रसाद वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।इसी सिलसिले में मंदिर समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद अध्यक्ष महेश गोटा भी पहुंचे।

बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किचन शेड निर्माण की मांग जनपद अध्यक्ष के समक्ष रखी। समिति ने बताया कि नवरात्रि सहित अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसादी की व्यवस्था की जाती है। ऐसे में स्थायी किचन शेड बनने से भोजन प्रसादी तैयार करने में सुविधा होगी। बैठक में समिति अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने नवरात्रि पर्व को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।समिति द्वारा नवरात्रि के तीसरे दिन से नवमी तक भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था विभिन्न भोजन दाताओं के सहयोग से संचालित होगी।
बैठक में नवरात्रि के दौरान मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों, दर्शन व्यवस्था, प्रसाद वितरण, स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। समिति ने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्णय लिया, ताकि नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। पर्व के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे 15 अक्टूबर को रामधुनी चारभाटा नरहरपुर, 16 अक्टूबर को पंडवानी कोकड़ी दुर्ग,17 अक्टूबर को जस गीत झांकी रावा धमतरी की प्रस्तुति होगी।

नवरात्रि पर्व को सफल बनाने में संरक्षक नेम सिंह बिशेन एवं मंशा गौर उपाध्यक्ष बलदेव निषाद,रामलाल नेताम , सचिव नारद निषाद, सहसचिव बुधेश्वर साहू एवं लालेस्वर साहू, सलाहकार गगन नाहटा एवं भरत निर्मलकर, सांस्कृतिक प्रभारी तुकाराम साहू,सह प्रभारी महेंद्र कौशल, निर्माण समिति प्रभारी सचिन भंसाली, पुजारी ज्ञान सागर पटेल एवं परमेश्वर नेताम सहित मेहतर गौर, राजकुमार निषाद, दीपक तंवर, संजय सारथी, प्रवीण गुप्ता, कुँवर साहू, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, संतोष पवार, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, अभय नेताम, नवल साहू, दिनेश पटेल, बैजनाथ पटेल, बाल सिंह शोरी, जसपाल कुंजाम,पूरन बिसेन,विष्णु साहू, रोहित साहू, शांतिलाल साहू, दीनदयाल गंधर्व,तेजनाथ शाण्डिल्य, नोहर साहू, राजेन्द्र पूरी ,सोमन निषाद, तुलसी कुंजाम, अंश गौतम, सुधांशु यदु,सुंदरियां साहू, चरणबती नेताम ,देवंतीन श्रीमाली,शशिकला शांडिल्य गोत्री बिसेन,आदि की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here