Home छत्तीसगढ़ गुरु बालक दास की मूर्ति तोड़े जाने से भड़का आक्रोश, फिंगेश्वर थाने...

गुरु बालक दास की मूर्ति तोड़े जाने से भड़का आक्रोश, फिंगेश्वर थाने में जुटे सैकड़ों महिला-पुरुष

0

गरियाबंद : जिले के फिंगेश्वर में सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष लामबंद होकर फिंगेश्वर थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मूर्ति खंडित किए जाने की घटना को लेकर सतनामी समाज के लोगों ने पुलिस से मामले में तत्काल जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

थाने पहुंचे समाज के लोगों ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस भी सतर्क है। फिंगेश्वर थाना परिसर के साथ-साथ घटना स्थल पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित किए जाने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही मूर्ति खंडित किए जाने की परिस्थितियों और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here