Home छत्तीसगढ़ नवीन महिंद्रा पिकअप वाहन से पीएचई विभाग के मैदानी कार्यों को मिलेगी...

नवीन महिंद्रा पिकअप वाहन से पीएचई विभाग के मैदानी कार्यों को मिलेगी रफ्तार

0

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डीएमएफ मद से मिला वाहन, दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के निरीक्षण और रखरखाव में मिलेगी सुविधा

एमसीबी: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के मैदानी कार्यों को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से नवीन महिंद्रा पिकअप वाहन उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को विभागीय कार्यों के लिए रवाना किया। नवीन वाहन का उपयोग जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित पेयजल योजनाओं के निरीक्षण, संचालन एवं रखरखाव के साथ आवश्यक विभागीय सामग्री के परिवहन में किया जाएगा। वाहन उपलब्ध होने से विभागीय अमले को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और पेयजल योजनाओं से संबंधित मैदानी कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपादित करने में सहायता मिलेगी।

दूरस्थ क्षेत्रों तक विभागीय पहुंच होगी आसान
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी, संचालन एवं रखरखाव किया जाता है। पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं की स्थिति का जायजा लेना पड़ता है। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में स्थल निरीक्षण, आवश्यक सामग्री पहुंचाने तथा मरम्मत एवं रखरखाव संबंधी कार्यों के लिए वाहन की उपलब्धता महत्वपूर्ण होती है। नवीन पिकअप वाहन मिलने से विभागीय अमले की मैदानी गतिशीलता बढ़ेगी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित क्षेत्रों तक सामग्री एवं उपकरण पहुंचाने में भी सहूलियत होगी।

निरीक्षण के साथ सामग्री परिवहन में भी मिलेगा लाभ
नवीन पिकअप वाहन का उपयोग पेयजल योजनाओं से संबंधित आवश्यक सामग्री एवं उपकरणों को कार्यस्थलों तक पहुंचाने में किया जाएगा। इससे विभागीय अमले को निरीक्षण के साथ रखरखाव एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए सामग्री के परिवहन में सुविधा मिलेगी।वाहन उपलब्ध होने से पेयजल योजनाओं के नियमित निरीक्षण एवं निगरानी को बेहतर बनाने के साथ मैदानी स्तर पर सामने आने वाली आवश्यकताओं पर समयबद्ध ढंग से कार्य करने में सहयोग मिलेगा। इससे विभागीय गतिविधियों के संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को कम करने में भी मदद मिलेगी।

पेयजल सेवाओं के बेहतर संचालन में मिलेगा सहयोग
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए नवीन वाहन की उपलब्धता से जिले में संचालित पेयजल योजनाओं की निगरानी एवं रखरखाव व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहयोग मिलेगा। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विभागीय अमले की पहुंच आसान होने से स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक विभागीय कार्यों को अधिक सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की ओर से नवीन वाहन उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here