Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत सिद्धबाबा में हुआ वृहद वृक्षारोपण

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिद्धबाबा में हुआ वृहद वृक्षारोपण

0

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, भाजपा मंडल चिरमिरी द्वारा आयोजित रहा कार्यक्रम

चिरमिरी/एमसीबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने के अवसर पर प्रारंभ किए गए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिद्धबाबा, पोड़ी चिरमिरी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में चिरमिरी नगर निगम के महापौर राम नरेश राय, एमसीबी कलेक्टर संतन देवी जांगड़े तथा DFO, कोरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण पर जोर दिया। इसके साथ ही सिद्ध बाबा धाम के सौंदर्यीकरण को लेकर करीब ढाई करोड़ रुपए से विकास कार्य होने की घोषणा की वही समीप में ही कोरिया वनमंडल अंतर्गत लाखों रुपए के मछली पालन की भी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। पौधों की देखभाल और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया। सिद्धबाबा क्षेत्र में पौधरोपण के माध्यम से हरित क्षेत्र के विस्तार और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में पहल की गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here