Home छत्तीसगढ़ वरिष्ठ जनों की मांग का सम्मान, अध्यक्ष ने दी साइकिल-मोटरसाइकिल स्टैंड की...

वरिष्ठ जनों की मांग का सम्मान, अध्यक्ष ने दी साइकिल-मोटरसाइकिल स्टैंड की सौगात

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :  नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर में अलग पहचान बना रहे हैं। सामाजिक एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में नगर पंचायत की सहभागिता के साथ-साथ वे आमजन की सुविधाओं को भी प्राथमिकता देते हैं।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज नगरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पेंशनर साथियों की मांग पर छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज भवन के सामने साइकिल एवं मोटरसाइकिल खड़ी करने के लिए टीन सेट स्टैंड निर्माण नगर पंचायत अध्यक्ष निधि से लगभग 3 लाख रुपए की लागत से कराया गया। इस सुविधा को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और उनके आशीर्वाद को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत साइकिल एवं मोटरसाइकिल स्टैंड की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात फीता काटकर स्टैंड का लोकार्पण किया गया। विशेष रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा की पहल पर लोकार्पण पेंशनर समाज के वरिष्ठ सदस्य राम प्रसाद तिवारी के हाथों कराया गया।

इस अवसर पर राम प्रसाद तिवारी ने कहा कि सबसे वरिष्ठ पेंशनर के हाथों लोकार्पण कराया जाना अध्यक्ष की सोच और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने इस सुविधा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पेंशनर समाज के सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, सभापति अश्वनी निषाद, चेलेश्वरी साहू, पार्षद मिकी गुप्ता, जयंती टुकेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव एवं यश करण पटेल सहित नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान समस्त अतिथियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही पेंशनर समाज के उपस्थित सभी सदस्यों का भी अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके अनुभवों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में आर एल देव अंगद लाल बनपेला लक्ष्मण गजपाल शारदा प्रसाद ग्वाले अलका गजपाल सकून कश्यप हीममडी सोम कीर्ति लता साहू सुशील सोनी जगदीश प्रसाद सोनी आदि आदि पेंशनर साथी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here