संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ, सिहावा क्षेत्र द्वारा आयोजित युवा मंथन विचार बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक कनेश्वर मंदिर देउर पारा सिहावा में संपन्न हुआ। बैठक में समाज के युवाओं, युवतियों एवं वरिष्ठजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों एवं समाज के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।बैठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पवन यादव जी तथा विशेष अतिथि cg गजेंद्र यादव जी उपस्थित रहे। साथ ही सर्व यादव समाज के उपाध्यक्ष संतोष यादव जी,युवा प्र. अध्यक्ष दिनेश यादव श्री राम जी यादव जी, कृष्ण यादव जी, श्री सुरेश यादव जी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिला शामिल हुए। युवा प्रकोष्ठ के युवाओं एवं युवतियों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
समाज की एकता और युवा शक्ति पर जोर
विशेष अतिथि cg गजेंद्र यादव जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की एकता को मजबूत करने के लिए हमें सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ बढ़-चढ़कर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अपने अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि श्री पवन यादव जी ने समाज के हित को सर्वोपरि रखते हुए सभी साथियों से एकजुट होकर सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है।
युवा शक्ति को आगे बढ़ाने का संकल्प
बैठक में यह संदेश दिया गया छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला धमतरी सिहावा क्षेत्र से शुरू हुआ यह युवा मंथन आने वाले समय में पूरे छत्तीसगढ़ में युवा एकता, सामाजिक जागरूकता एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बने।
सर्व यादव समाज के मंच के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग और हर साथी को एकता के साथ जोड़ने तथा समाज के हित में मिलकर कार्य करने पर विशेष चर्चा हुई।
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री दिनेश यादव जी ने बैठक को संबोधित करते हुए युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब भी समाज के सामने कोई समस्या आएगी, युवा साथी मिलकर उसके समाधान के लिए सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक युवा आगे नहीं बढ़ेंगे, तब तक समाज के विकास को नई गति नहीं मिल सकती।
गोवर्धन यादव पूजा यादव महेंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में समाज के युवा गति प्रदान करने हेतु आज से हर क्षेत्र में जाकर के सभी युवाओं को जगाने का साहस के साथ परिचय दिखाएंगे निश्चित तौर पर आने वाले समय में युवा एकता की नहीं बदलाव होगीअंत में युवा प्र. अध्यक्ष दिनेश यादव जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ एवं बड़ी संख्या में उपस्थित युवा-युवतियों सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए संचालन देवचरण यादव ने किया।




