संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी: नगरी वनांचल क्षेत्र के ग्राम बेलरबाहरा निवासी कुमारी दिनेश्वरी मांझी, पिता रामेश्वर मांझी, कक्षा 11वीं (कृषि विषय) की छात्रा हैं और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साकरा में अध्ययनरत हैं।शरीर मे गंभीर बीमारी के कारण उनका लगातार इलाज चल रहा है। जान कारी मुताबिक परिवार द्वारा अब तक इलाज में लगभग ढाई से तीन लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, इसके बावजूद उनकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे के इलाज का खर्च उठाना कठिन हो रहा है। बच्चों की गंभीर बीमारी जानकारी प्राप्त होने पर डीके यादव समाज सेवक ने छात्र के पिता एवं परिवार से संपर्क कर को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम एवं जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा जी से जानकारी अवगत कराया कर दिनेश्वरी के बेहतर उपचार के लिए आर्थिक सहायता एवं शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से हरसंभव सहयोग प्रदान करने की गुहार लगाई गई है।
इस दौरान डीके यादव, आलम सिंह, रामेश्वर मांझी, सहित अन्य लोगों ने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद एवं सहयोग का आश्वासन दिया और दिनेश्वरी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उद्देश्य यही है कि आर्थिक परेशानी के कारण दिनेश्वरी का इलाज प्रभावित न हो और वह स्वस्थ होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सके।




