Home छत्तीसगढ़ नकली नोट से लेकर पटाखों तक… महात्मा गांधी की तस्वीर के दुरुपयोग...

नकली नोट से लेकर पटाखों तक… महात्मा गांधी की तस्वीर के दुरुपयोग पर आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने जताई चिंता

0

सक्ती: आज हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्मदिन हम सभी 2 अक्टूबर को मना रहे हैं l कई संगठनों के द्वारा आज अनेक अभियान और समारोह के रूप में कार्यक्रम संपन्न होते हैंराष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के हमारे देश के लिए योगदान और स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए आंदोलन बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है , जिसका साक्षी हमारा इतिहास और स्वतंत्रता प्राप्ति की गौरव गाथा है lपरंतु आज भी इस बात की बड़ी विडंबना है , कि शादी ब्याह और अन्य भी उत्सव में जब लोग बड़ी मस्ती के साथ कचरा फटाका फोड़ते हैं तो उसके भीतर से राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी का फोटो नकली नोट के साथ निकालकर बिखर जाता है , बाद में कचरे के ढेर मैं पढ़ा दिखाई देता है lवहीं दूसरी ओर नकली नोट बनाने वाले कंपनियां बच्चों के मनोरंजन बैंक हेतु राष्ट्रपिता जी के फोटो का उपयोग नकली नोट में करते हैं l यह बड़ा ही दुर्भाग्य है l

भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के संस्थापक और अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने इस निंदित कार्य के लिए ध्यान आकर्षित करते हुए आग्रह किया है , कि हम सभी भारतीय नागरिकों को तथा देश और प्रदेश के सभी जिम्मेदार मंत्रियों और नेताओं तथा बड़े स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले जिनके हाथ में प्रशासन और शासन का बागडोर है , उन्हें सतर्क होकर ध्यान देने की निश्चित ही आवश्यकता है — कि राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद जी गांधी, जिनके लिए संपूर्ण देश आस्था भरे भाव से सम्मान करता है , उनके चित्र अथवा फोटो का किसी भी तरह से अपमान ना हो l
ऐसा करना हम सभी के लिए , सकारात्मक कदम होगा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के लिए एक सम्मान और उनका जयंती मनाना भी महत्वपूर्ण समझ जाएगा l
किसी भी उत्सव या समारोह तथा नकली नोटों में राष्ट्रपिता के चित्र का दुरुपयोग ना किया जाए l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here