Home छत्तीसगढ़ 36 साल की सेवा के बाद एनएमडीसी कर्मी रमेश उपाध्याय सेवानिवृत्त, मंगल...

36 साल की सेवा के बाद एनएमडीसी कर्मी रमेश उपाध्याय सेवानिवृत्त, मंगल भवन में भावभीनी विदाई

0

एस एच अज़हर अमन पर दंतेवाड़ा किरंदुल : बैलाडीला लौह अयस्क खदान में 36 वर्षों तक सेवा देने वाले एनएमडीसी किरंदुल कॉम्प्लेक्स, खनन-14 के उत्खनन यंत्र संचालक रमेश कुमार उपाध्याय के सेवानिवृत्त होने पर मंगल भवन में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह खनन, यांत्रिकी एवं विद्युत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

अपने अनुभव साझा करते हुए उपाध्याय ने कहा कि 36 साल में खदान की तकनीक और उत्पादन क्षमता में बड़ा बदलाव देखा। एक समय मासिक उत्पादन कुछ लाख टन था, आज एक पाली में ही हजारों टन उत्पादन हो रहा है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन और नई तकनीक सीखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर खान प्रबंधक धीरेन भूषण, महाप्रबंधक नागेश नंदाल, रूपेश कुमार, उप महाप्रबंधक रमेश टेकाम, इग्निसियस मिंज सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उनके योगदान को याद कर सुखद भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here