सक्ती : विधानसभा क्षेत्र सक्ती के ग्राम देवरमाल में गोंडी परम्परा से आयोजित पित्र मोक्ष देवमिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष डॉ महन्त ने शिरकत की इस अवसर पर अपने उदबोधन में कहा कि आदिवासीयो की यह भूमि जल जंगल पेड़ सारे प्राकृतिक संपदा जिनका वे संरक्षण करते है आदिवासी ही पहले हकदार हैं और पर्वत जंगल सब के मालिक भगवान शंकर ही हैं जिन्हें हम बूढ़ा देव के नाम पर जानते हैं डॉ महन्त ने आगे कहा कि आज पित्र महीने की नवमी तिथि हैं हम सब आज के दिन अपने स्वर्गवासी दादी माता को अपनी श्रध्दा सुमन अर्पित करते है.
आदिवासी कॉग्रेस के जिला अध्यक्ष जागेश्वर सिंह के परिवार में उनके माता स्व श्रीमतीडोकरी दाई के निधन पर भी आये थे और आज देवमिलन के गोंडी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए इस अवसर पर गोंडी समाज के पदाधिकारी महेतर गोड़ की मंडली ने गोंडी संस्कृति नृत्य पर बुढ़ा देव के प्रसंग पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया पित्र देव मिलन समारोह में श्रद्धांजलि देने वालों में कॉग्रेस नेता सूरज चरण दास महन्त साधेश्वर गवेल विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर महबूब खान पिन्टू ठाकुर अमित राठौर राजीव जायसवाल धनेश्वर जायसवाल प्यारी लाल सिदार मनोज जायसवाल प्यारे लाल पटेल लाला सोनी हीरा साय यादव घसिया दास महन्त शीतल सिंह राज प्रदीप राठौर ग्राम पंचायत देवरमाल के सरपंच योगेश साहू रोहित यादव हेमंत राज तिवारी बंटी धननजल उमेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में आसपास ग्राम के मण्डल अध्यक्ष बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ महन्त का गोड़ी कर्मा नृत्य करते हुये स्वागत किया गया जागेश्वर सिंह राज ने गोंडी समुदाय एवँ अतिथियों का पीला गमछा पहनाकर स्वागत किया उक्त जानकारी जिला कलेक्टर कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि एड गिरधर जायसवाल ने दी.





