सक्ती : सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 5/10/26 को जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।आबकारी वृत्त सक्ती गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा ग्राम भुरसीडीह थाना बाराद्वार में उर्मिला चौहान पति करम सिंह उम्र 57 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के रसोई में एक प्लास्टिक बाल्टी में रखा 10 लीटर महुआ मदिरा* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी तरह ग्राम – बुढ़हनपुर थाना – नगरदा निवासी समुंद धनुहार पति पुनीराम उम्र 41 वर्ष को अपने घर के कमरे में एक प्लास्टिक जरिकेन में भरा 7 लीटर महुआ मदिरा बरामद किया।
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, सैनिक भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम , कमलेश और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।




