Home छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय साइबर जागृति अभियान में जिला सक्ती ने हासिल किया 9वां...

राज्य स्तरीय साइबर जागृति अभियान में जिला सक्ती ने हासिल किया 9वां स्थान

0

सक्ती  : नवगठित जिलों में जिला सक्ती प्रथम स्थान पर, साइबर जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि  साइबर जागृति अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ति ने जिस जिस गांव में भी जन चौपाल लगाकर जागरूकता संदेश दिया सभी जगह में छत्तीसगढ़ी बोली में दिया।छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में संचालित राज्य स्तरीय अभियान में जिला सक्ती टॉप-10 में शामिल नवगठित जिलों में जिला सक्ती को मिला प्रथम स्थान थाना स्तर से लेकर गांव, स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलों तक चलाया गया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान में आमजनों को जागरूक किया गया छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक राज्य के सभी 33 जिलों में राज्य स्तरीय साइबर जागृति अभियान संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल फ्रॉड के प्रति जागरूक करना तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित करना था।

इस राज्य स्तरीय अभियान में जिला सक्ती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9वां स्थान प्राप्त कर टॉप-10 जिलों में स्थान बनाया है। वहीं नवगठित जिलों में जिला सक्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना स्तर तक चलाया गया व्यापक अभियान
पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा SDOP भुवनेश्वरी पैंकरा,SDOP सुमित गुप्ता, DSP मुख्यालय एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साइबर जागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया पुलिस टीमों द्वारा चौक-चौराहों, बाजारों, ग्रामों, स्कूलों, महाविद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस अधिकारी/सीबीआई/ईडी अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, फर्जी कस्टमर केयर, फर्जी लिंक, ऑनलाइन निवेश, केवाईसी अपडेट, बैंक खाता बंद होने, बिजली कनेक्शन कटने तथा अन्य प्रकार के साइबर फ्रॉड

बैंक खाते में किसी अनजान व्यक्ति द्वारा राशि जमा होने पर उसके कहने पर राशि वापस भेजने से पहले बैंक से संपर्क करें।साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इसके साथ ही निकटतम पुलिस थाना/साइबर थाना को तत्काल सूचना दें, ताकि ठगी की राशि को होल्ड कराने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए समय पर प्रयास किया जा सके। साइबर जागृति अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा सेल्फी स्टैंड का भी प्रभावी उपयोग किया गया। आम नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं अन्य वर्गों के लोगों ने सेल्फी स्टैंड के माध्यम से अधिक से अधिक सेल्फी लेकर साइबर सुरक्षा के संदेश को आगे बढ़ाया। एस डी ओपी श्रीमती भुनेश्वरी पैकरा ने बताया मोबाइल के माध्यम से सेल्फी लेने के लिए लिंक साझा कर लोगों को प्रेरित किया गया, जिससे नागरिकों ने स्वयं साइबर सुरक्षा का संदेश अपनाने के साथ-साथ अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों को भी साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इस प्रकार अभियान को केवल पुलिस एवं आमजन तक सीमित न रखते हुए “एक व्यक्ति जागरूक हो और अनेक लोगों को जागरूक करे” की भावना के साथ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया जिला पुलिस सक्ती द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता एवं जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। किसी भी अनजान कॉल, मैसेज, लिंक, QR कोड, मोबाइल एप अथवा ऑनलाइन ऑफर पर तत्काल विश्वास न करें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि “रुकें, सोचें और फिर क्लिक करें” की आदत अपनाएं तथा साइबर अपराध होने पर 1930 पर संपर्क कर सूचना दें जिला पुलिस सक्ती द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता एवं कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here