एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में थाना किरंदुल पुलिस ने 8 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 04, बंगाली कैम्प निवासी शंकर घोष ने घर में बिक्री के लिए गांजा रखा है। थाना प्रभारी संजय यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक हेम शंकर गुनेन्द्र की टीम ने रेड कर प्लास्टिक बोरी में रखा गांजा बरामद किया।
आरोपी शंकर घोष पिता नंद लाल घोष (42) के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।




