जिला स्तरीय सेवा सेतु कार्यक्रम से पहले जनपद पंचायत भरतपुर की पहल, सीईओ एवं दल ने परियोजना अधिकारी को सौंपे खिलौने
एमसीबी : सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए जनपद पंचायत भरतपुर द्वारा बच्चों के लिए खिलौना दान किया गया। 7 अक्टूबर को इंद्रप्रस्थ मैदान जनकपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित खिलौना दान गतिविधि के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भरतपुर एवं उनके दल ने खिलौने परियोजना अधिकारी को सौंपे। खिलौना दान की यह पहल बच्चों के चेहरों पर खुशी लाने के साथ समाज में सहयोग, सहभागिता और संवेदनशीलता का संदेश देने की दिशा में की गई है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, वहीं इस तरह की गतिविधियों के जरिए सामाजिक सरोकार और सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
7 अक्टूबर 2026 को इंद्रप्रस्थ मैदान जनकपुर में आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एवं लाभ नागरिकों तक पहुंचाने के साथ जनसहभागिता आधारित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसी कड़ी में खिलौना दान के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों तक खुशियां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद पंचायत भरतपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उनके दल द्वारा किया गया यह खिलौना दान “सेवा से सहभागिता और सहभागिता से खुशियां” की भावना को साकार करते हुए सेवा संकल्प अभियान में जनसेवा का सकारात्मक संदेश दे रहा है।




