Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने किया जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का...

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने किया जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

0

अदालती एवं गैर-अदालती मुद्रांकों सहित बहुमूल्य सामग्रियों का किया भौतिक सत्यापन, पंजियों से कराया मिलान

एमसीबी :  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने मंगलवार को जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के सहायक नियम-39 के प्रावधानों के तहत प्रातः 10ः15 बजे स्ट्रांग रूम पहुंचकर वहां संधारित सामग्रियों एवं अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे अदालती एवं गैर-अदालती मुद्रांकों तथा अन्य बहुमूल्य सामग्रियों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही उपलब्ध सामग्री का जिला कोषालय में संधारित संबंधित पंजियों एवं अभिलेखों से मिलान कराया। उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

कलेक्टर सुश्री जांगड़े ने जिला कोषालय अधिकारी मनबोध राम यादव से कोषालय की विभागीय कार्यप्रणाली एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कोषालय से जुड़े कार्यों में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करते हुए अभिलेखों और बहुमूल्य सामग्रियों के सुरक्षित संधारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी सहित कोषालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here