संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : सोमवार को जय मुचकुंद ऋषि बारहपाली मेचका एवं जय रिसइ मां बारहपाली रिशगांव बारहपाली मेचका-रिसगांव की संयुक्त ग्राम सभाओं के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदय, जिला धमतरी
क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को अवगत करवाया गया धार्मिक स्थलों की पृथक पहचान ग्राम मादागिरी स्थित गौतम ऋषि आश्रम, मादागिरीएवं ग्राम मेचका स्थित मुचकुंद ऋषि आश्रम, मेचकादोनों अलग-अलग प्राचीन स्थल हैं। शासकीय अभिलेख, पर्यटन वेबसाइट, बोर्ड में दोनों का नाम पृथक-पृथक दर्ज कर अभिलेखीय सुधार एवं पृथक-पृथक बजट से विकास की मांग।
उपस्वास्थ्य केंद्र बेलरबाहरा में RHO, ANM की मांग रखा गया।
नवीन ग्राम पंचायत भवन बेलरबाहरा की मांग किया गया।
दौड़ नाला रपटा पुनरुद्धार (49 लाख) वन विभाग द्वारा निरस्त कार्य को ग्राम सभा ने अमान्य किया। VB-GRAMG + वन प्रबंधन समिति के 15 लाख + DMF अभिसरण से कुल 49 लाख की लागत से पुनः स्वीकृति की मांग।
डोभा नाला रपटा सह सीसी रोड (15 लाख) – VB-GRAMG से 10 लाख + वन प्रबंधन समिति से 5 लाख, कुल 15 लाख से निर्माण की मांग।
सड़क निर्माण PESA नियम 4(ञ) के तहत ग्राम पंचायत भवन ठेंही से दौड़ पंडरीपानी तक 6 कि.मी. पक्की सड़क की स्वीकृति की मांग
सौर ऊर्जा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत गांव में सोलर प्लांट स्थापना की मांग।
आहता निर्माण कार्यक्षेत्र के सभी आहता विहीन स्कूल में आहता निर्माण कार्य करवाने का मांग किया गया।
शिक्षा प्राथमिक शाला ठेंनही में 6 माह से एवं प्राथमिक शाला अरसीकन्हार में 3 माह से प्रधान पाठक का पद रिक्त, अतिशीघ्र नियुक्ति की मांग। साथ ही क्षेत्र के सभी अहाता विहीन स्कूलों में अहाता (बाउंड्रीवाल) निर्माण की मांग।
. PESA कानून का पालन बिना ग्राम सभा की सहमति के कोई भी विभाग गांव में प्रवेश न करे और टाइगर रिजर्व के नाम पर विकास कार्यों पर रोक न लगाई जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदय को बताया कि वन प्रबंधन समिति दौड़ पंडरीपानी के पास स्वयं की 20 लाख की राशि उपलब्ध है, जो समिति ने रपटा निर्माण कार्य।
जिसमे अधि सिरधन सोम जनपद सदस्य नगरी, नरेश मांझी बारहपाली मेचका, बारहापाली रिसगांव अध्यक्ष संत नेताम, ग्राम पटेल दौड़ पंडरी पानी तरुण कुमार मरकाम, मंगल सिंह नाग देव समिति रिसगांव एवं देव समिति बारहपाली मेचका अध्यक्ष देवराज ओटी, कोषाध्यक्ष श्यामलाशय ध्रुवा, सचिव रिसगांव भानूराम पुजारी, फूलसिंह नेताम, पंचुराम ओटी, लीलांबर सेन के साथ साथ देव समिति बारहपाली मेचका, रिसगांव उपस्थित रहे।




