सक्ती: नगर एवं जिला कॉग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली निकालकर अग्रसेन चौक में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया सविधान का अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक रूप से वाचन कर एवँ महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञानेश कुमार को पद हटाये जाने गिरफ्तार करने को लेकर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर सक्ती के नाम कार्यपालिक दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर ने बताया देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में अग्रसेन चौक में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर काला दिवस मनाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में कॉग्रेसजन इंडियन गठबंधन के सहयोगी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों के साथ रैली निकाली गईं राठौर ने कहा चुनाव आयोग एक बहु सदस्य संस्था है जहाँ फैसले के लिए पूरे चुनाव आयोग की सहमति होनी चाहिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाया जाए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति और जानकारी के बिना एकतरफा फैसला लिया, जो सुप्रीम कोर्ट के ‘टी.एन. शेषन मामले’ के ऐतिहासिक निर्णय का सीधा उल्लंघन है। लोकतांत्रिक रूप से चुनी जाने वाली सरकारों की संवैधानिक वैधता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
अन्य आयुक्तों की मंजूरी या उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना अनाधिकृत बदलाव किए गए, जो पूरी तरह गलत है।
संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग की जिम्मेदारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 के तहत बनाई गई नई चयन प्रक्रिया के माध्यम से की गई नियुक्तियों ने शुरू से ही आयोग की स्वतंत्रता को कमजोर किया, जिसके दुष्परिणाम आज देश के सामने हैं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए या उनके खिलाफ संसद में महाअभियोग लाना चाहिए रैली एवं पुतला दह कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी नगर कमेटी ब्लॉक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी सदस्यगण सैकड़ो कि संख्या में उपस्थित थे





