सक्ती : सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 8/10/26 को जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।आबकारी वृत्त सक्ती में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 5 पुरेन्हापारा थाना सक्ती में विक्की बरेठ पिता छोटे लाल बरेठ उम्र 33 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के रसोई में दो नग प्लास्टिक पन्नी में भरा 10 लीटर महुआ मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम , कमलेश और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।




