Home छत्तीसगढ़ IRCON कंपनी की कार्यशैली पर उठे सवाल, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर...

IRCON कंपनी की कार्यशैली पर उठे सवाल, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़: धरमजयगढ़-कोरबा रेल लाइन परियोजना में काम कर रही IRCON इंटरनेशनल कंपनी के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। साइट पर मानकों को ताक पर रखकर घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कंपनी द्वारा जंग लगे सरिया का उपयोग, अप्रशिक्षित स्थानीय मिस्त्रियों से महत्वपूर्ण निर्माण कार्य और बिना सूचना बोर्ड के मनमाने तरीके से काम कराया जा रहा है, जो रेलवे के गुणवत्ता मानकों का खुला उल्लंघन है।

ग्रामीणों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर बहुत जल्द प्रशासन और रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत की जाएगी। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

वहीं इस संबंध में IRCON में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मीडिया को बताया गया कि कंपनी में पहले कार्यरत रहे कुछ एम्प्लाई पर कंपनी प्रबंधन द्वारा ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे और कुछ का मामला तो थाने तक पहुंच चुका है। इससे कंपनी के भीतर चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खुलती है।

आगे की जानकारी के लिए अमन पथ से जुड़े रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here