Home छत्तीसगढ़ खरोरा में विज्ञान मेले में प्रदर्शित किए 110 मॉडल, विद्यार्थियों ने दिखाई...

खरोरा में विज्ञान मेले में प्रदर्शित किए 110 मॉडल, विद्यार्थियों ने दिखाई नवाचार की प्रतिभा

0

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में विज्ञान, तकनीक और सतत विकास पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित

खरोरा:- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में शनिवार को विज्ञान, नवाचार एवं सतत विकास पर आधारित विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने लगभग 110 मॉडल एवं प्रदर्शनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन एवं संचार, हरित ऊर्जा, दुर्घटना रोकथाम, सतत कृषि, खाद्य एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, उभरती प्रौद्योगिकी, गणितीय मॉडलिंग तथा जल संरक्षण जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों से मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी ली।

शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विज्ञान मेले विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज ने कहा कि प्रयोगात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। सेवानिवृत्त व्याख्याता हरीश देवांगन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मॉडलों का मूल्यांकन शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन, सेवानिवृत्त व्याख्याता हरीश देवांगन, महेंद्र साहू, संजीव देवांगन, गुरुजीर कौर भाटिया, ने तैयारी, वैज्ञानिक सिद्धांत, प्रस्तुतीकरण और उपयोगिता के आधार पर किया।

कार्यक्रम में शाला परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं समेत विद्यालयीन समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विज्ञान मेले के सफल आयोजन में रजनी त्रिपाठी, रीतारानी वर्मा, श्वेता शर्मा, प्रिया संघवी और तान्या भट्टाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here