Home मनोरंजन बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश फिल्म पिछले 5 दिनों में कमा डाले...

बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश फिल्म पिछले 5 दिनों में कमा डाले 9 करोड़ रुपये ,डाउनफॉल के बाद एक बार फिर से फिल्म ने ली वापसी…

0

बॉलीवुड मूवी हनुमान अंश सिनेमाघरों में अपनी दमदार कमाई से फैंस को 2 महीने से ज्यादा समय से एंटरटेन कर रही है. ऐसा लग रहा है कि फैंस की दीवानगी इस फिल्म को 500 करोड़ तक पहुंचाकर ही मानेगी. अभी भी फिल्म लगातार 5वें दिन 1 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाई है. जबकी फिल्म की कमाई बीच में एक करोड़ से कम हो गई थी. हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में धुआंधार कलेक्शन से सभी को हैरान कर दिया है. ना तो टॉक्सिक फिल्म का ही इसकी रिलीज पर ज्यादा असर पड़ा ना तो दृश्यम 3 का. फिल्म का कलेक्शन देखते ही देखते 450 करोड़ के करीब पहुंच गया है. ऐसी उम्मीद है कि ये फासला भी इस वीकेंड तक पार हो जाएगा. इसके बाद फिल्म अपने इस शानदार कलेक्शन को फाइनल टच देने की ओर अपने कदम आगे बढ़ाएगी. विदेशों से भी फिल्म को अभी भी लगातार छोटा-मोटा योगदान मिल ही जा रहा है. वहीं तेलुगू में हनुमान अंश की शानदार कमाई जारी है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

हनुमान अंश ने कितने कमा लिए:- हनुमान अंश ने रिलीज के 68वें दिन यानी 10वें 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है. फिल्म ने विदेशों से 10 लाख कमाए हैं. जबकी हिंदी से फिल्म ने 55 लाख कमाए हैं. तेलुगू में फिल्म को सबसे बेहदर रिस्पॉन्स मिला है और इसका कलेक्शन 75 लाख रुपये का रहा है. इस लिहाज से फिल्म का 68 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 337.03 करोड़ रुपये का पहुंच गया है. फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 397.80 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं विदेशों से इस फिल्म ने 40.60 करोड़ की कमाई अब तक कर ली है. फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 438.40 करोड़ रुपये का हो चुका है.

आने वाले समय में बढ़ेगा खतरा:- वैसे तो फिल्म का कलेक्शन बढ़िया जा रहा है और पिछले 5 दिनों से हनुमान अंश ने काफी तंदरुस्ती से कमाई की है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म के लिए खतरा कम नहीं हुआ है. हनुमान अंश के सामने अब 4 फिल्मों की चनौती होगी. ये चुनौती फिल्म के 500 करोड़ के टारगेट पर पानी फेर सकती है. जहां एक तरफ रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में आ रही है वहीं विजय देवरकोंडा की पीरियड ड्रामा फिल्म राणाबाली भी रिलीज के लिए तैयार है. वहीं बॉलीवुड से यामी गौतम की नई नवेली सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की स्ट्रीट फाइटर भी रिलीज के लिए तैयार है. देखना होगा कि इन चारों फिल्म की रिलीज के बीच हनुमान अंश का चमत्कार कहां तक टिकता है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here