Home देश बिहार में कब से शुरू होगी कड़ाके की ठंड?मौसम विभाग ने जारी...

बिहार में कब से शुरू होगी कड़ाके की ठंड?मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्ट….

0

मौसम विभाग ने बुधवार को रिपोर्ट जारी कर कहा है कि आज से दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार से पूरी तरह वापस लौट गया है. मानसून के विदा होते ही राज्यभर में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलने आने लगा है. अब लोगों को जल्द ही ठंडक का अहसास होने की संभावना है.

तापमान में गिरावट और गुलाबी ठंड की शुरुआत:- मानसून की विदाई के साथ ही हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा. राज्य के विभिन्न हिस्सों में अब रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी.साथ ही अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है. सुबह में हल्की ठंड रहेगी और मध्य रात्रि में हल्की हवा से लोगों को अधिक ठंड महसूस होगा. आने वाले तीन से पांच दिनों में बिहार के अधिकांश इलाकों में मौसम में थोड़ा-बहुत बदलाव दिखेगा.

किसानों को भी मिलेगा मौका:- मानसून की वापसी के साथ अब खरीफ फसलों की कटाई और रबी फसलों (जैसे गेहूं, सरसों और चना) की बुवाई की तैयारियां तेज हो जायेगी. मौसम के साफ रहने से किसानों को फसलों की कटाई और सुखाने में सहूलियत मिलेगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here