Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी...

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में हुआ इलाज

0

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ले जाया गया।

सिम्स में कराया गया इलाज

जानकारी के अनुसार, सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने अरुण साव के पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा है। चोट लगने के बाद उनके निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है।

चोट की गंभीरता को लेकर जानकारी का इंतजार

फिलहाल उपमुख्यमंत्री को लगी चोट की गंभीरता और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। उनके आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अरुण साव के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही उनकी स्थिति और आगे की गतिविधियों के बारे में स्पष्टता मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here