अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : नवदुर्गा उत्सव समिति, पाररास द्वारा नवरात्रि पर्व पर जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माता के जस गीतों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर वार्ड की पार्षद श्रीमती पुष्पा ईश्वर साहू द्वारा समिति को 10,000 रुपये नगद सहयोग राशि प्रदान की गई। समिति के सदस्यों ने पार्षद का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
समिति के अध्यक्ष ने कहा कि पार्षद द्वारा दिया गया यह सहयोग उत्सव को और भव्य बनाने में मदद करेगा।




