Home छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र तुमड़ी बाहर को मिला स्मार्ट टीवी, का हुआ शुभारम्भ

आंगनबाड़ी केंद्र तुमड़ी बाहर को मिला स्मार्ट टीवी, का हुआ शुभारम्भ

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगरी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेनहीं के आश्रित ग्राम तुमड़ी बाहर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को प्राप्त स्मार्ट टीवी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच ज्योति सोम, सभापति दिनेश यादव, वार्ड मेंबर प्रमिला ओटी, भुनेश्वरी यादव, भुवनेश्वरी ओटी, मीतानिन संतोषी ध्रुव, कन्हैयालाल नेताम, जीवन ठाकुर, शिव नागेश सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा ध्रुव उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि स्मार्ट टीवी मिलने से वनांचल क्षेत्र के छोटे बच्चों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी। बच्चे अब ऑडियो-वीडियो, शैक्षणिक चित्रों, बालगीतों और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक रोचक ढंग से सीख सकेंगे। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता, समझ और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे प्रारंभिक स्तर से ही नई तकनीकों से परिचित हो सकें और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सकारात्मक पहल
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र को स्मार्ट टीवी उपलब्ध होना बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शिक्षण गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान दिनेश यादव सभापति ग्राम पंचायत ठेन्ही ने सभी बच्चों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि स्मार्ट टीवी का उपयोग बच्चों के शैक्षणिक विकास एवं तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
यह पहल ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here