Home छत्तीसगढ़ जिले में 30 अक्टूबर को सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, जिला स्तरीय...

जिले में 30 अक्टूबर को सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन

0

कला, संस्कृति और रचनात्मकता का संगम बनेगा युवा उत्सव, जिले के युवा दिखाएंगे अपना हुनर

एमसीबी: जिले के युवाओं के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अंबेडकर भवन, झगराखांड में किया जाएगा। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी कला एवं कौशल का प्रदर्शन करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले के प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
एमसीबी जिला खेल अधिकारी कार्यालय द्वारा 19 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक 192 के अनुसार, युवा उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाता है। इसके अंतर्गत विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिनमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

विभिन्न विधाओं में युवा दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में युवाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें विकसित भारत चौलेंज ट्रैक में 3 प्रतिभागी, लोक गायन (एकल) में 7 प्रतिभागी एवं 3 संगतकार सहित कुल 10 प्रतिभागी, लोक नृत्य (दलीय) में 7 प्रतिभागी एवं 3 संगतकार सहित कुल 10 प्रतिभागी, चित्रकला (एकल) में 1 प्रतिभागी, कविता लेखन (एकल) में 1 प्रतिभागी, नुक्कड़ नाटक (दलीय) में 10 प्रतिभागी, क्रिएटिव यूथ चौलेंज में 1 प्रतिभागी, पारंपरिक वेशभूषा में 1 प्रतिभागी तथा रॉक बैंड में 10 प्रतिभागियों के लिए अवसर निर्धारित किए गए हैं।
सभी विधाओं में 15 से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं, जबकि संगतकारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा 17 अगस्त 2026 की स्थिति में मान्य होगी। हालांकि, रॉक बैंड विधा का आयोजन केवल राज्य स्तर पर किया जाएगा।

15 अक्टूबर से शुरू हुआ पंजीयन, QR कोड और My Bharat पोर्टल से करना होगा आवेदनजिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के पंजीयन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। जिला खेल अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी एवं दल राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। इसके लिए सभी विधाओं के प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गूगल शीट का लिंक जारी किया गया है। इसके लिए प्रतिभागियों को गूगल शीट के लिंक अथवा प्रेस विज्ञप्ति में दिए गए QR कोड को गूगल लेंस से स्कैन करके पंजीयन करना होगा। इस लिंक और QR कोड के माध्यम से युवा उत्सव में भागीदारी के लिए पंजीयन किया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों के लिए डल ठींतंज पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य किया गया है।जिला स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता हेतु गूगल शीट का लिंक https://docs.google.com/spreadsheets/d/1pVhaXAGOt2fHcAGL2sa0qWXUM2EXRMh5DIIYc0Dx1E/edit?usp=sharing इच्छुक प्रतिभागी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में 500 शब्दों में प्रस्तुत करना होगा विषय
विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के अंतर्गत प्रतिभागियों को जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संसाधन एवं समावेशी विकास (Tribal Leadership] Natural Resources & Inclusive Development) विषय पर 500 शब्दों का आलेख तैयार कर डल ठींतंज पोर्टल पर प्रस्तुत करना होगा। प्रस्तुत विषयों का मूल्यांकन जिले द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञों के माध्यम से निर्धारित स्तर पर किया जाएगा।इस विधा के माध्यम से युवाओं को जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व तथा समावेशी विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

एक प्रतिभागी केवल एक विधा में ले सकेगा भाग
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, एक प्रतिभागी किसी भी स्तर की प्रतियोगिता में केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। कोई भी प्रतिभागी एक से अधिक विधाओं में शामिल नहीं हो सकता। रॉक बैंड विधा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को केवल राज्य स्तर पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार द्वारा निर्धारित विधाओं में चयनित प्रतिभागी अथवा दल राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में किया जाना निर्धारित है। इसमें विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक जैसी विधाओं में चयनित प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

युवाओं से उत्सव में सक्रिय सहभागिता की अपील
जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने जिले के समस्त युवा प्रतिभागियों से अपील की है कि वे जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए युवा उत्सव को सफल बनाने में योगदान दें। यह आयोजन जिले के युवाओं को अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत और कौशल का प्रदर्शन करने के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here