संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :विकासखण्ड नगरी के सेक्टर सांकरा अंतर्गत ग्राम बोईरगांव (बहुउद्देशीय केंद्र) में 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक ‘स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम’ शिविर का आयोजन किया जाएगा।
PM जनमन योजना के तहत आयोजित इस शिविर में विशेष रूप से PVTG एवं जनजातीय वर्ग सहित सभी ग्रामीणों के लिए BP, शुगर, सिकल सेल, TB जाँच, बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती माताओं की जाँच तथा निःशुल्क दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी, और परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नगरी ने सभी क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।



