चिरमिरी: छोटी बाजार क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चिरमिरी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें एक आरोपी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है।
FIR के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर की रात की है। शिकायतकर्ता विकास देवांगन ने आरोप लगाया है कि छोटी बाजार में फास्ट फूड दुकान के पास विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




