संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : धमतरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी द्वारा जारी आदेश क्रमांक2124 /सचिव पदस्था./2026 दिनांक 09/10/2026 के परिपालन में विकासखण्ड नगरी (सिहावा) के तीन ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण / प्रभार परिवर्तन किया गया।
आदेश के अनुसार तीन सचिवों का तबादला हुआ था –
1. श्री मदन सेन – ग्राम पंचायत साँकरा से सिहावा
2. श्री संतोष कुमार – ग्राम पंचायत सिहावा से हिर्रीडीही
3. श्री छबीलाल मरकाम*ग्राम पंचायत हिर्रीडीही से साँकरा
उक्त आदेश के परिपालन में दो सचिवों ने कार्यभार संभाल लिया है।श्री मदन सेन ने ग्राम पंचायत सिहावा में तथा श्री संतोष कुमार ने ग्राम पंचायत हिर्रीडीही में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर कार्य प्रारंभ कर दिया है। वहीं श्री छबीलाल मरकाम द्वारा ग्राम पंचायत साँकरा में कार्यभार ग्रहण किया जाना शेष है।
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर ग्राम पंचायत सिहावा की सरपंच श्रीमती उषादेवी नाग, उपसरपंच श्री सुनील सिंगसार सहित पंचगण श्री किसन नाग, श्री बीरेन्द्र कुमार मनहरे, श्री विजय कुमार अग्रवानी, श्री ओमप्रकाश पटेल, श्री लोकेश्वर कुमार पटेल, श्री चूड़ामणी ध्रुव, श्री त्रिलोक ध्रुव, श्री फैजल खान, श्री राजकुमार, श्रीमती कीर्तिलता देवी, श्रीमती पायलदेवी पटेल, श्रीमती मीनू कुलदीप, श्रीमती तिलेश्वरी देवी, श्रीमती जमुना मारकंडे, श्रीमती जमुनादेवी कश्यप, श्रीमती ममतादेवी निषाद, श्रीमती कुंतीदेवी ध्रुव, श्रीमती जानकी देवी, श्रीमती इंदिरादेवी सहित सिहावा पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।
नवपदस्थ सचिव श्री मदन सेन ने कहा कि शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं समय-सीमा में किया जाएगा।




