काली पूजा समिति गठित, तीन दिवसीय होगा आयोजन
महासमुंद : शहर में काली पूजा के आयोजन की तैयारियों को लेकर सिटी स्पोर्ट्स क्लब महासमुंद, बंग समिति एवं सार्वजनिक काली पूजा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूजा कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए बंग समिति के तत्वावधान में सार्वजनिक काली पूजा समिति का गठन किया गया।समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 8 नवंबर रविवार को रात्रि 8 बजे से मां काली पूजन प्रारंभ होगा। 9 नवंबर सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का कार्यक्रम रहेगा। वहीं, 10 नवंबर मंगलवार को संध्या 5 बजे से विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है तथा समिति द्वारा तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सार्वजनिक काली पूजा समिति में संरक्षक के रूप में मनोजकांत साहू, येतराम साहू, डॉ. एच.एस. गुरुदत्ता, जसबीर सिंह मक्कड़ एवं शुभ वर्मा (सुड्डू) को शामिल किया गया है। अध्यक्ष विजय पाल तथा उपाध्यक्ष डॉ. बिजन बागची, तापस मिस्त्री, शिवाजी बनर्जी, राहुल चौधरी, आशीष बोस, गिरीश बोस, सुमीत घोष एवं राजा मोहतो बनाए गए हैं। इसी प्रकार सचिव पंकज घोष, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस तथा महासचिव विशाल दास होंगे। सहसचिव की जिम्मेदारी सलिल चौधरी को सौंपी गई है।
संस्थापक सदस्यों में अजय विश्वास, बरुन दास, मृत्युंजय बोस, संदीप घोष, समीर चौधरी एवं समीर समद्दार शामिल हैं। सलाहकार मंडल में विजय विश्वास, छाया राव, संजय घोष, डॉ. संजीव कर्माकार, ज्योतिष चौधरी, राजेश लूनिया, विश्वजीत राय, अनिल पाल, विमल कुमार मिर्धा, संजय बोस एवं मनोज पाल को स्थान दिया गया है। संचालन की जिम्मेदारी नीतेन्द्र बनर्जी, लक्ष्मीकांत खां, अभिजीत बोस, निर्मल विश्वास, उत्पल बोस, रोनी घोष, सुमीत बोस, जयेश विश्वास, अभिषेक घोष, दीपांशु घोष, रोमी विश्वास, संदीप चौधरी, सौरव पाल, सुब्रतो दास, रवि पाल, शंकर पाल एवं गौतम पाल सहित अन्य सदस्यों को सौंपी गई है।
आयोजन में महिला बंग समिति एवं बंग समिति के सभी सदस्यों की भी सहभागिता रहेगी। समिति ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से मां काली पूजा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




