रायपुर : राजधानी के पंडरी क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल के पास महालक्ष्मी मार्केट में स्थित होम डेकोरेशन शॉप की दुकान में रविवार को भीषण आग लग गई है। आसमान में काले धुएं का गुबार उठता देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
महालक्ष्मी मार्केट में आग लगने से सनसनी
यह घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि आग पंडरी सिटी सेंटर मॉल के पास बिल्डिंग के चौथे माले में लगी है। इस घटना में चौथे माले पर रखी फर्नीचर जलकर राख हो गई, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना का वीडियो आया सामने
इधर घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। मार्केट में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कीतनी भीषण है और धुएं का काला गुबार उठ रहा है।




