Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को 10 जिलों में स्कूल बंद, बारिश का...

छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को 10 जिलों में स्कूल बंद, बारिश का अलर्ट

0

रायपुर :  बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में बीती रात से बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की आशंका के बीच प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में स्कूलों में अवकाश घोषित करने का सिलसिला भी जारी है।

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत संबंधित जिलों के कलेक्टरों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके तहत राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, कांकेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। अवकाश संबंधी ये आदेश संबंधित जिलों के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर लागू होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here