
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : साइक्लोन अर्नब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में भारी बदलाव आया है.. प्रदेश के कई हिस्सों समेत धमतरी जिले के नगरी ब्लाक मे लगातार दो दिनो से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.. बेमौसम आफत की सबसे बड़ी मार धान की खड़ी फसलों पर पड़ी है.. जिससे खेतों में तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है बारिश और तेज हवा के कारण कई खेतो मे धान की खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं कई खेतों में तो फसलें पक कर कट गई जो पूरी तरह पानी में डूब चुकी हैं बता दे किसानो की ये सालभर की खून पसीने की कमाई है जहा किसान गर्मी के बाद बारिश लगते ही अपनी पूरी मेहनत और लागत खेतो पर लगा देते है जहा अल्प बारिश ज्यादा बारिश फसलो मे कीट प्रकोप कीटनाशक उर्वरक महंगे दामो मे भी खरीदीकर इन फसलो को सुरक्षित रखते है जहा इस वक्त साइक्लोन अर्नब चक्रवात ने किसानो की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया अब किसानो को अपनी फसलो को लेकर चिन्ता सता रही जिस खेत मे फसल गिर चुकी है जिस खेत मे फसल खडी है और जिस खेत मे फसल कट कर खेतो मे पडी है सभी किसानो के लिये परेशानी का सबक बन गया है कटी फसलो मे बारिश के पानी से अंकुरित होने का भय बना है तो गिरी हुई फसल सडने का भय और जो फसल पक कर खडी है वहा फसलो को सूखने का इन्तजार सूखने के बाद अनाज झडने का डर.
खरीदी केन्द्र मे रिजेक्ट का भय
वही कुछ किसानो ने बताया की फसल तो बर्बादी के कगार पर है और अब जैसे तैसे फसलो को बचा लेते है तो इसे बेचने को परेशानी आयेगी खरीदी केन्द्र मे भीगे हुए धान का कलर डेमेज हो जाता है काला दाना दिखेगा फसल मे चमक नही आयेगी नमी रहेगा तो किसानो के धान को धान बेचते समय काफी परेशानियो का सामना करना पडेगा और अधिकारी कर्मचारी अगर किसान के धान को रिजेक्ट कर दिये या नमी काट लिये तो किसानो को नुकसानी के साथ परिवारिक आर्थिक स्थिती का भी सामना करना पडेगा किसानो से शासन प्रसाशन से खेतो की निरिक्षण कर खडी फसल गिरी फसल व कटी हुई फसलो की नुकसान का निरिक्षण कर मुआवजे की मांग की है
ग्राम ठेंनही के किसान मोती लाल कश्यप पिता अर्जुन कश्यप ने बताया कि उनके 2 एकड़ धान की फसल की कटाई हो चुकी है जो पूरी तरह पानी में डूब गई है। और 4 एकड़ के खड़ी फसल हवा 4के कारण पूरी तरह से खेत गिर गया है इसी तरह क्षेत्र के लगभग सभी किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुँचा है .जनपद सदस्य मेचका श्रीधन सोम ने क्षेत्र मे साइक्लोन अर्नब बारिश से हुए खेतो मे नुकसान का राजस्व टीम से निरिक्षण कराकर उचित मुआवजे की मांग के साथ धान खरीदी केन्द्र समय किसानो को धान की क्वालिटी व काले दाग के चलते किसानो को परेशान न करने व किसानो के धान को बिना शर्त पर खरीदी की मांग की है






