Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में गूंजा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का नारा, सरदार पटेल जयंती...

रायगढ़ में गूंजा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का नारा, सरदार पटेल जयंती पर पुलिस लाइन से सड़कों तक दौड़ा एकता का संदेश

0

22 जगहों पर हुआ एकता परेड का लाइव, एनसीसी कैडेटों के साथ आम जनता ने देखा प्रसारण, एसएसपी शशि मोहन बोले – हमारी पहचान एक है

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ :  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रायगढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस को उत्सव की तरह मनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जिले भर में “कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत” का जयघोष गूंज उठा।

गुजरात के एकतानगर से राष्ट्रीय एकता परेड के सीधे प्रसारण को रायगढ़ पुलिस ने जन-जन तक पहुंचाया। जिले के 22 प्रमुख स्थानों – चौक-चौराहों, सामुदायिक भवनों, थाना क्षेत्रों में बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव दिखाया गया। स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट और आम नागरिकों ने पुलिस के साथ बैठकर परेड देखी।

उर्दना पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी
सुबह-सुबह उर्दना पुलिस लाइन में रक्षित केंद्र और 6वीं वाहिनी के जवानों ने एक साथ रन फॉर यूनिटी दौड़ लगाई। हाथों में तिरंगा, जुबां पर एकता के नारे के साथ जवानों ने देश की अखंडता का संकल्प लिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसएसपी शशि मोहन सिंह, एएसपी अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर सहित पूरा पुलिस अमला मौजूद रहा।

एसएसपी का बड़ा संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा – “भाषा अलग हो सकती है, वेशभूषा अलग हो सकती है, पर हमारी राष्ट्रीय पहचान एक है। एकता परेड जवानों का मनोबल बढ़ाती है। भारत नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है, इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी भूमिका है।”

रायगढ़ पुलिस ने इस आयोजन से संदेश दिया – एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा ही सर्वोपरि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here